राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान फैलो कार्यक्रम
यह नया कार्यक्रम पर्यावरण विज्ञान, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के सबसे अग्रभाव में काम करने के इच्छुक हमारे सबसे होनहार युवा वैज्ञानिकों को, भारत और विश्व के अग्रणी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से जटिल पर्यावरण समस्याओं पर अत्याधुनिक शोधकार्य करने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम इस शोधकार्य के लिए 35 वर्ष से कम आयु के (असाधारण मामलों में आयु सीमा 40 वर्ष तक बढ़ाने योग्य है) 10 युवा वैज्ञानिकों को उदार फेलोशिप तथा संस्थागत सहायता प्रदान करेगा। प्रत्येक फेलो को किसी संस्थान के साथ संलग्न किया जाएगा जो मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। फेलो तथा शोधकार्य के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों का चयन डॉ. के. कस्तूरीरंगन, सदस्य, योजना आयोग के नेतृत्व और प्रख्यात वैज्ञानिकों वाली एक प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा।
यह कार्यक्रम युवा भारतीय वैज्ञानिकों को वर्तमान विश्व के अग्रणी वैज्ञानिकों के अनुभवी परामर्श के अधीन विशेषज्ञता के अपने क्षेत्रों को उन्नत बनाने देगा और भविष्य के लिए शीर्षस्तरीय भारतीय पर्यावरण वैज्ञानिकों का संवर्ग बनाने में सहायता करेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उभरने वाला ज्ञान यह सुनिश्चित करते हुए कि यह परिशुद्ध विज्ञान पर आधारित है, हमारी पर्यावरण नीति कार्यसूची को जानकारी प्रदान करेगा।